मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2016
  4. Hindi Rashifal 2016
Written By

क्या लाया है 2016 आपके लिए, पढ़ें पं. उमेश दीक्षित की भविष्यवाणी

क्या लाया है 2016 आपके लिए, पढ़ें पं. उमेश दीक्षित की भविष्यवाणी - Hindi Rashifal 2016
- पंडित उमेश दीक्षित 



 
मेष राशि पर इस वर्ष शनि का अढैया रहेगा। बृहस्पति ठीक फल देंगे जिससे प्रयास सफल होंगे तथा शुभता मिलेगी, धन प्राप्ति होगी तथा इच्छाओं की पूर्ति होगी। अन्य ग्रह प्रतिकूल होने पर शुभता में कमी हो सकती है।

 
नए काम की शुरुआत इस वर्ष संभव है। नई मनमाफिक नौकरी मिलना भी संभव है। पराक्रम वृद्धि, आय की वृद्धि, आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। शनि-राहू ठीक न होने पर कुछ व्यवधान संभव है। 
 
इस वर्ष शनि तथा राहू की वजह से सभी ओर से सहायता मिलेगी। परिश्रम तो अधिक होगा, लेक‍िन सुखद अनुभूति हर तरफ से होगी। उद्यो‍गादि का विस्तार तथा नए उपक्रम की शुरुआत होगी। 
 
 
पूर्व में की गई मेहनत का फल अब मिलने लगेगा। कुछ कार्यों की गति आश्चर्यजनक रहेगी। वर्ष के मध्य में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। यदि शनि-राहू ठीक नहीं हैं तो परिणाम ठीक नहीं होंगे। 
 
 
इस वर्ष अढैया शनि की वजह से पुरानी समस्याएं, कार्य में विलंब आदि का सामना करना पड़ सकता है। धंधे, कारोबार आदि में आपके निर्णय सटीक बैठेंगे। वर्ष के मध्य पुरानी समस्याएं उभरकर सामने आएंगी। 
 
 
व्यवसाय कारोबार में दो स्थानों पर कार्य के योग बनेंगे। तनाव व चिंता वर्षभर बने रहेंगे। मनोनुकूल कार्य वर्ष के मध्य से होंगे तथा कारोबार की उन्नति संभव है। 
 
 
एकाग्रता से कार्य करने पर मनोनुकूल उपलब्धि पा सकेंगे। भ्रमपूर्ण स्थिति पर नियंत्रण पाना होगा। कल्याणकारी कार्यों में व्यय होगा। साख व प्रतिष्ठा बढ़ेंगे। मातहतों की जवाबदारी बढ़ेगी। 
 
 
शनि महाराज की कृपा इस वर्ष कम रहेगी। दूसरे ग्रह मदद करेंगे। नई जवाबदारी निभाना पड़ेगी। नए उपक्रम में ध्यान बंटेगा, जो लाभकारी रहेंगे। बाहरी मदद नहीं मिलेगी। 
 
 
अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने के लिए यह वर्ष निर्णायक होगा। नए उपक्रम स्थापित हो सकते हैं। अपनी हॉबी को व्यावसायिक रूप देने के प्रयास सफल होंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।
 
इस वर्ष कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा पुरानी स्थगित योजनाएं प्रारंभ करने का अवसर मिलेगा। चारों तरफ से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति मनोनुकूल पद, पदोन्नति, स्‍थानांतरण पा सकेंगे। 
 
 
कारोबारी योजना में विलंब के साथ सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मतभेद संभव है। वर्ष में मध्य में समस्याओं का निराकरण होगा। कारोबारी विस्तार के लिए उपयुक्त समय है।
 
 
चुनौतियां मुंहबाएं खड़ी रहेंगी। संकल्प से ही विजय मिलेगी। कारोबारी विस्तार में शनै:-शनै: सफलता मिलेगी। विरोध होगा, परंतु राहत मिलती रहेगी। पुराने भुगतान पूर्ण होंगे।