शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2016
  4. 2016 Horoscope Predictions
Written By

वार्षिक भविष्‍यफल 2016 : क्‍या कहते हैं आपके सितारे...

वार्षिक भविष्‍यफल 2016 : क्‍या कहते हैं आपके सितारे... - 2016 Horoscope Predictions
- पं. अशोक पंवार 'मयंक' 

नया साल और आपके सितारे


 
नववर्ष का जब प्रवेश होता है तब उस समय कुछ महत्वपूर्ण ग्रह वर्ष को प्रभावित करते हैं। उनमें शनि, गुरु, राहु व केतु प्रमुख हैं। इस वर्ष शनि, वृश्चिक में और गुरु सिंह राशि में हैं। 
 

वर्ष 2016 : मेष राशि के लिए कैसे गुजरेंगे 12 माह
वर्ष 2016 सुखद रहेगा। आर्थिक सफलता के योग बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 
 


व्यापार-व्यवसाय में प्रगति व लाभ मिलेगा। वाकचातुर्य से सफलता मिलेगी। मनोनुकूल वातावरण होने से कार्य बनेंगे। 
 
समय ही सोना है। इसका जितना दोहन किया जाएगा लाभ उतना ही मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम समय है। 
 
आपके सितारे धन की पूर्ति के लिए उत्तम हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मकान-भूमि संबंधित कार्य में सफल होंगे। वाहनादि सुख मिलेगा।
 
संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। सतर्कता आपके लिए उन्नति का मार्ग खोलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा
 
पारिवारिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा। सुखद समाचार मिलेगा। यह माह सुधारवादी होकर सफलताओं का रहेगा। 
 
पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। भोग-विलास की ओर अधिक रुझान रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 
 
 
स्वप्रयत्नों से बाहरी संबंधों में सुधार होगा। यात्राओं से लाभ होगा। संतान पक्ष के कार्य बनेंगे। समय सुधारवादी रहेगा। 
 
 
सभी महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में समय उत्तम रहेगा। बचत के योग बनेंगे। शत्रु परास्त होंगे। 
 
 
बेरोजगारों के लिए समय उत्तम है। व्यापार-व्यवसाय में सफल होंगे। संतान पक्ष का सहयोग लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
 
 
यह यर्ष लाभकारी व सफलता से भरा रहेगा। पिछली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। समय का भरपूर लाभ उठाने की कोशिश करें। भाग्य साथ देगा। 
 
व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। इच्छित कार्य में सफलता मिलेगी। मातृपक्ष में सुखद वातावरण पाएंगे। धन की बचत होगी।