गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2013
  4. वर्ष 2013 में पड़ने वाले ग्रहण
Written By Author पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

वर्ष 2013 में पड़ने वाले ग्रहण

2013 में दिखेंगे ग्रहण के 5 नजारे

Eclipse of the Year 2013 | वर्ष 2013 में पड़ने वाले ग्रहण
FILE

सन् 2013 में पांच ग्रहण होंगे किंतु भारत में एक ही ग्रहण खग्रास चंद्रग्रहण होगा। वह भी अंगुल से भी कम होगा।

1. खग्रास चंद्रग्रहण- चैत्र शुक्ल पूर्णिमा गुरुवार दिनांक 25/26 अप्रैल 2013 को अर्द्ध रात्रि को होगा।

2. सूर्य-ग्रहण - वैशाख कृष्ण अमावस्या गुरुवार दिनांक 9/10 मई 2013 में होगा। यह ग्रहण भारत-वर्ष में नहीं दिखाई देगा। अत: भारत में यह मान्य नहीं है।

FILE
3. मांद्य चंद्रग्रहण- वैशाख शुक्ल पूर्णिमा शनिवार दिनांक 25 मई 2013 को होगा। (छाया की छाया में होने के कारण) यह ग्रहण भी मान्य नहीं है।

4. मांद्य चंद्रग्रहण- अश्विन शुक्ल पूर्णिमा शुक्रवार दिनांक 18/19 अक्टूबर 2013 को होगा। यह भी पृथ्वी की छाया की छाया में होने के कारण मान्य नहीं होगा।

5. सूर्य ग्रहण- कार्तिक कृष्ण अमावस्या रविवार दिनांक 03 नवंबर 2013 को होगा। किंतु यह भी भारत में दृश्य नहीं होगा।

विशेष- इस वर्ष ग्रहणों का न दिखने के कारण सू‍तक, ग्रहण-फल विचारादि की दृष्टि से मान्य नहीं है।