गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2013
  4. मिथुन राशि और वर्ष 2013
Written By Author पं. अशोक पँवार 'मयंक'

मिथुन राशि और वर्ष 2013

मिथुन राशि और वर्ष 2013 का भविष्य फल

Gemini | मिथुन राशि और वर्ष 2013
FILE

मिथुन- इस राशि व लग्न वालों का स्वामी बुध है। ऐसे जातक स्थूल शरीर वाले व द्विस्वभाव के होते हैं। यह उत्तम लेखक सेल्समैन, प्रकाशक, पत्रकार भी हो सकते हैं। बुध की स्थितिनुसार अन्य परिणामों के बारे में जाना जा सकता है।

शुभ रत्न- पन्ना व शुभ रंग- हरा।

सेहत- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तो अनुकूल स्थितियां बन सकती है। बीमारी की हालत में लापरवाही महंगी पड़ सकती है। जरूरत से ज्यादा मेहनत से बचें।

दांपत्य जीवन- पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। खर्च की सीमा बढ़ सकती है। जिमेदारियां अधिक होने से दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय पक्ष में व्यस्तता रहेगी लेकिन लाभ की संभावना अधिक नहीं रहेगी। फिर भी कार्य के प्रति सजग रहें तो स्थितियां अनुकूल रहेगी।

नौकरीपेशा- नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय ठीक-ठीक रहेगा। कार्य के प्रति सतर्कता ही लाभदायक साबित होगी। वर्ष के मध्य में लाभ के योग बनेंगे।

आर्थिक स्थिति- आर्थिक मामलों में समय बहुत कुछ ठीक ही रहेगा। कभी-कभी परेशानियां आ सकती है, लेकिन हिम्मत से डटे रहे तो संभल जाएंगे।

शत्रु पक्ष- शत्रु तो होंगे लेकिन उनकी चालें नाकाम रहेंगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में समय ठीक ही रहेगा। मान-सम्मान बना रहेगा।

नए साल में मिथुन राशि के सितारे


नए साल में मिथुन राशि के सितार

जनवरी- महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल जाने से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

फरवरी- व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति सहयोग के साथ प्रगति पाएंगे। मनोरंजन के साधनो में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक समय सुखद कहा जा सकता है।

मार्च- व्यापार-व्यवसाय में सहयोग मिलेगा। प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान पक्ष के कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। विद्यार्थी वर्ग सावधानी रखें।

अप्रैल- आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे। छोटे भाईयों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य में स्वप्रयत्नों से सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में समय उत्तम रहेगा। जमीन-जायदाद से लाभ होगा।

मई- धन संबंधी मामलों में सावधानी रखना होगी। जोखिम के मामलों में धन लगाने से बचना होगा। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में बाहर से लाभ रहेगा। यात्रा के योग भी बनेंगे। कुटुंब के व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

जून- आय से व्यय अधिक रहेगा। यात्रा में सावधानी रखना होगी। स्वप्रयत्नों से कामकाज में सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।

जुलाई- उत्साह में वृद्धि होगी। कार्य में प्रगति पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। धन के मामलों में समय स्वप्रयत्नों से सुधारवादी रहेगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा।

अगस्त- व्यापार-व्यवसाय में समय सुखद रहेगा। पिता से लाभजनक स्थिति रहेगी। पारिवारिक मामलों में खर्च अधिक रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। साझेदारी के कार्य में प्रगति पाएंगे।

सितंबर- मातृ पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। जनता संबंधी कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। शत्रु पक्ष से बचकर चलें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम रहेगा। संतान से लाभ रहेगा।

अक्टूबर- मित्र वर्ग का सहयोग मिलने से राहत पाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में समय प्रगतिपूर्ण रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।

नवंबर- घर परिवार के मामलों में खर्च अधिक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग लाभकारी रहेगा। दैनिक व्यवसाय में प्रगति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।

दिसंबर- दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफल होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। मनोरंजन पर खर्च होगा