गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. खरगोन
Written By Naidunia
Last Modified: खरगोन , गुरुवार, 8 सितम्बर 2011 (22:56 IST)

पिपल्याबुजुर्ग में दो जगह चोरी

पिपल्याबुजुर्ग में दो जगह चोरी -
गत रात पिपल्याबुजुर्ग में दो स्थानो पर चोरी हो गई। इससे ग्रामीणों में भय उत्पन्ना हो गया। ग्रामीणों ने गाँव में पुलिस चौकी खोलने की मांग की हैं। मेन रोड पर होटल व्यावसायी दीपक जैन के यहाँ से अज्ञात चोर शयनकक्ष की अलमारी से 6140 रु नगदी चुरा ले गए। श्री जैन के जाग जाने से चोर भाग निकले। इसी तरह पशु औेषधालय के समीप आक्सफोर्ड एकेडमी हाईस्कू ल में चोरों ने ताले तोड़ दिए। इस मामले में स्थानीय प्रेस क्लब अध्यक्ष महेंद्र सिन्हा ने सुबह करही पुलिस को मामले की जानकारी दी। करही के थाना प्रभारी जीएल श्रीवास्तव ने मौके का निरीक्षण किया। श्रीवास्तव ने बताया कि यहाँ प्रतिदिन एक पुलिस जवान गश्ती दल के साथ गश्त करेगा।