बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. धार
Written By Naidunia
Last Modified: धार , रविवार, 11 दिसंबर 2011 (22:59 IST)

कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा

कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा -
जिले के कस्बे केसूर में विशाल कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का समापन हुआ। वहीं पंचकुंडीय यज्ञ भी किया गया। कथा वाचक अयोध्या से पधारे बालबिहारी दास थे। कलश यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। स्कूल परिसर से बैंडबाजों के साथ 5 बजे कलश यात्रा निकली। इसमें सैकड़ों नायिकाएँ सिर पर कलश लिए चल रही थीं। जगह-जगह स्वागत हुआ। बस स्टैंड, बड़ा चौक, हल्दी घाटी, माता चौक, मुख्य बाजार होते हुए स्कूल परिसर पहुँची। आरती के बाद महाप्रसादी बाँटी गई। यात्रा में साधुओं का दल भी शामिल था।-निप्र