गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. देवास
Written By Naidunia
Last Modified: देवास , सोमवार, 30 जनवरी 2012 (08:48 IST)

विकास यात्रा की तैयारी में जुटी भाजपा

विकास यात्रा की तैयारी में जुटी भाजपा -
1 फरवरी से 15 फरवरी तक विधानसभा क्षेत्रों में निकलने वाली विकास यात्रा की तैयारी हेतु संभागीय संगठन मंत्री राकेश डागौर ने भाजपा जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर यात्रा की रूप रेखा तय की।


बैठक मे मुख्य रूप से विभागीय संगठन मंत्री चन्द्रभानसिंह गौतम उपस्थित थे। स्वागत भााषण जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार ने दिया। भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि विकास यात्रा के संयोजक स्थानीय विधायक रहेंगे। बैठक में खातेगाँव विधायक ब्रजमोहन धूत, सोनकच्छ विधायक राजेन्द्र वर्मा, बागली विधायक चम्पालाल देवड़ा ने अपने क्षेत्र में की गई तैयारियों से अवगत कराया।