शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. पर्यटन
  4. »
  5. ताज़ा खबर
  6. विदेशियों को भाया खजुराहो और मांडू
Written By भाषा

विदेशियों को भाया खजुराहो और मांडू

Khajuraho | विदेशियों को भाया खजुराहो और मांडू
FILE

मध्यप्रदेश के खजुराहो और मांडू जैसे मशहूर पर्यटन स्थलों की ओर विदेशी सैलानियों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते इनकी संख्या में साल-दर-साल इजाफा दर्ज किया जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विश्व धरोहर स्थल खजुराहो की तरफ खिंचे चले आने वाले विदेशी पर्यटकों की तादाद में पिछले 10 सालों के अंतराल में करीब 138 प्रतिशत का अहम इजाफा हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि मंदिरों की इस खूबसूरत नगरी में कैलेंडर वर्ष 2001 में पहुंचने वाले विदेशी सैलानियों की संख्या 40,953 थी, जो दस साल बाद यानी वर्ष 2011 में बढ़कर 97,356 पर पहुंच गई।

FILE
नजदीकी पर्यटन स्थल मांडू के भव्य स्मारक भी विदेशी पर्यटकों को खूब लुभा रहे हैं, जो मालवा के तत्कालीन कला रसिक सुल्तान बाज बहादुर और रानी रूपमती के अमर प्रेम की गवाही देते नजर आते हैं।

सूत्रों के मुताबिक 31 मार्च को खत्म वित्तीय वर्ष 2011-12 में मांडू में विदेशी सैलानियों की तादाद पिछले साल के मुकाबले लगभग 20 फीसद के इजाफे के साथ 2,812 पर पहुंच गई। वित्तीय वर्ष 2010- 11 में 2,379 विदेशी पर्यटक मांडू पहुंचे थे। (भाषा)