मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By WD

झलक की दो प्रतियोगी हुईं गंभीर घायल

झलक की दो प्रतियोगी हुईं गंभीर घायल -

टेलीविजन पर प्रसारित हो रहे बहुचर्चित डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के प्रतिभागियों ने साबित कर दिया कि उनके के लिए जुनून, दर्द से भी सबसे ऊपर है। खबर है कि झलक की दो प्रतिभागी आरती छाबड़िया और एकता कौल को गंभीर चोट लग गई है, परंतु इसके बावजूद उन्होंने अपनी परफार्मेंस जारी रखी है।

PR
PR

झलक के नए सीजन में विजेता बनने के लिए जंग और भी तेज हो चुकी है। झलक का हर नया सीजन पिछले सभी सीजन से ज्यादा कठिन होता है। अभी इसे शुरू हुए पांच हफ्तों से भी कम समय बीता है मगर शो के दो महत्वपूर्ण और मेहनती प्रतियोगियों ने खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया है।

झलक की दो सुंदरियां, आरती छाबड़िया और एकता कौल ने इस हफ्ते खुद को घायल कर लिया। ये दोनों ही प्रतियोगी शो के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। खबर है कि आरती ने अपनी पसलियों को घायल कर लिया है जिस वजह से वे अपने ऊपरी शरीर का इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं। इससे अब उनकी परफार्मेंस केवल हाथों और पैरों तक सीमित हो जाएगी। चोट लगने के बावजूद आरती ने अपने कोरियोग्राफर की मदद से शानदार परफार्मेंस दी है।
PR
PR

शो की अगली प्रतिभागी एकता कौल अपनी चोट के कारण शर्म और असहाय महसूस कर रही हैं। एकता के कंधे की हड्डी अपनी जगह से खिसक जाने के कारण, वे पूरे कंधे से काम नहीं कर पा रही हैं। इस चोट की वजह से वे ऊपरी शरीर का ठीक से उपयोग भी नहीं कर पा रही हैं। दोनों ही प्रतिभागी अपनी चोटों के कारण बहुत दुखी हैं।

देखिए 'झलक दिखला जा' हर शनिवार रात 9 बजे, कलर्स पर।