गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता

ब्राजील, स्पेन भेजेंगे शर्ट के जरिए मंडेला को प्यार

ब्राजील, स्पेन भेजेंगे शर्ट के जरिए मंडेला को प्यार -
FILE
रियो डी जेनेरो। जिंदगी से जंग लड़ रहे पूर्व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को कनफेंडरेशन कप विजेता ब्राजील तथा उपविजेता स्पेन अपनी आटोग्राफ की गई शर्ट उपहार में देंगे।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) के अध्यक्ष सेप ब्लेटर ने रविवार को कनफेंडरेशन कप के फाइनल के बाद इसकी जानकारी दी। ब्लेटर ने कहा, ब्राजील और स्पेन की राष्ट्रीय टीम मंडेला को उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ अपनी आटोग्राफ की गई शर्ट उपहार में देगी।

ब्लेटर को ब्राजीलियाई फुटबॉल कनफेंडरेशन अध्यक्ष जोस मारिया मारिन तथा स्पेन के कनफेंडरेशन अध्यक्ष एंजेल मारियो विलर लोना ने संदेश लिखित ये शर्ट सौंपी।

नोबल पुरस्कार विजेता मंडेला ने वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किए गए फुटबॉल विश्वकप में अहम भूमिका निभाई थी। पूर्व राष्ट्रपति के प्रयासों की बदौलत ही अफ्रीकी महाद्वीप में पहली बार फुटबॉल विश्वकप आयोजित किया जा सका था। मंडेला पिछले काफी दिनों से प्रिटोरिया के अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

ब्लेटर ने नेल्सन मंडेला फाउंडेशन के प्रतिनिधि टोक्यो सेक्सवेल को यह शर्ट तथा दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति के लिए एक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, दुनिया के सबसे शक्तिशाली खेल जिसे आप बेहद प्यार करते हैं, का प्यार आप तक पहुंच रहा है।

इसी के साथ हम आपको बताना चाहते हैं कि फुटबॉल जगत आपसे कितना प्यार करता है और आपके बारे में कितना सोचता है। सेक्सवेल दक्षिण अफ्रीका पहुंचकर ये शर्ट मंडेला को सौंपेंगे। (वार्ता)