शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 1 मार्च 2014 (15:19 IST)

पूर्व हॉकी ओलंपियनों को फ्री टिकट

पूर्व हॉकी ओलंपियनों को फ्री टिकट -
FILE
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने यहां 10 से 18 जनवरी तक होने वाले हीरो हॉकी विश्व लीग फाइनल के लिए हॉकी ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को कांप्लीमेंट्री टिकट देने की घोषणा की।

मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में आठ देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पूर्व खिलाड़ियों को टिकट का आग्रह करने के लिए हॉकी इंडिया के चयनकर्ता आरपी सिंह और अजित पाल सिंह से संपर्क करना होगा।

हॉकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा ने कहा कि दुनिया की शीर्ष टीमों को खेलते हुए देखने के लिए सभी हॉकी ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आमंत्रित करना उनके लिए सम्मान की बात है।

टूर्नामेंट के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। पूल 'ए' में जर्मनी, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और भारत की टीमें होंगी जबकि आस्ट्रेलिया, अर्जेन्टीना, बेल्जियम और हॉलैंड को पूल 'बी' में रखा गया है।

भारत अपने अभियान की शुरूआत 10 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ करेगा जबकि 11 जनवरी को उसे न्यूजीलैंड जबकि 13 जनवरी को जर्मनी से भिड़ना है। (भाषा)