बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 12 अगस्त 2010 (20:48 IST)

ऑस्ट्रेलियाई दल में भारतीय मूल के पहलवान

ऑस्ट्रेलियाई दल में भारतीय मूल के पहलवान -
राजधानी में 3 अक्टूबर से होने वाले 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ऑस्ट्रेलियाई कुश्ती टीम में भारतीय मूल के चार पहलवान अपने पुरखों की धरती पर आकर ताल ठोंकेंगे।

केन्द्रीय खेल मंत्री एमएस गिल ने आज राज्यसभा में पूरक प्रश्नों के जवाब में बताया कि इस टीम में शामिल संदीप कुमार पेइचिंग ओलिम्पिक खेलों के दौरान ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

पंजाब पुलिस में कांस्टेबल रह चुके संदीप चार साल पूर्व ऑस्ट्रेलिया जाकर बस गए थे। उन्होंने वहाँ की नागरिकता भी ले ली है। संदीप कुमार नाम के दो पहलवानों के हरीन्द्र सिंह और एक अन्य पहलवान इस दल में शामिल हैं।

गिल ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण बहुत से लोग पलायन कर ऑस्ट्रेलिया में बस रहे हैं लेकिन उन्होंने इस बात का खंडन किया कि मास्को में भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाला कोई पहलवान अब ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेल रहा है। उन्होंने कहा कि मास्को में 2000 में हुई प्रतियोगिता में भारत की ओर से कोई पहलवान नहीं गया था।

गिल ने प्रतिभा पलायन का उदाहरण देते हुए कहा कि क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल में भी जीतन पटेल को आर्थिक तंगी के कारण न्यूजीलैंड की शरण लेनी पड़ी थी। (वार्ता)