शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: सोमवार, 27 जनवरी 2014 (12:03 IST)

उप्र ने मेजबान राइनोज को 3-2 से हराया

उप्र ने मेजबान राइनोज को 3-2 से हराया -
FILE
रांची। गत चैंपियन रांची राइनोज ने रविवार को यहां अपने घरेलू मैदान पर दर्शकों को निराश किया, जब टीम को हॉकी इंडिया लीग के दूसरे सत्र के अपने पहले मुकाबले में उत्तरप्रदेश विजार्ड्स के हाथों 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

यहां मोरहाबादी मैदान में खचाखच भरे एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में रविवार को जब रांची राइनोज की टीम युवा मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में खेलने उतरी तो उसने दर्शकों की इच्छा के अनुरूप तेजी से खेल दिखाते हुए खेल के चौथे मिनट में ही मनदीप सिंह के शानदार मैदानी गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त बना ली। लेकिन उत्तरप्रदेश ने करारा जवाब देते हुए महज 5 मिनट बाद टीसीए निक्किन के शानदार मैदानी गोल से स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

9वें मिनट में ही उत्तरप्रदेश से गोल खाने के बाद राइंची राइनोज के खेल में थोड़ी सुस्ती आ गई और वह मध्यांतर तक अच्छे मूव नहीं बना सकी। इस दौरान रांची के खिलाड़ी मौकों भुना भी नहीं सके। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। (भाषा)