शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. शेयर बाजार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , मंगलवार, 26 नवंबर 2013 (17:15 IST)

सेंसेक्स 180 अंक लुढ़का

सेंसेक्स 180 अंक लुढ़का -
FILE
मुंबई। बैंक तथा तेल एवं गैस शेयरों की बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 180 अंक लुढ़क गया। कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के बाद आज बाजार में गिरावट आ गई। साथ ही निवेशकों को यह लगा कि ईरान समझौते के कारण बाजार में कल आई तेजी कुछ ज्यादा है।

कारोबारियों के अनुसार किसी सकारात्मक संकेत का अभाव तथा डेरिवेटिव सौदों के मासिक निपटान गुरुवार को समाप्त होने तथा शुक्रवार को जीडीपी के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख का असर बाजार पर रहा।

तीस प्रमुख शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 180.06 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,425.02 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में इससे पहले कल 387.69 अंक की तेजी दर्ज की गई थी।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि टाटा मोटर्स, एचयूएल तथा भेल के शेयरों में तेजी से गिरावट पर कुछ विराम लगा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 56.25 अंक या 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,059.10 अंक पर बंद हुआ। एमसीएक्स-एसएक्स का एसएक्स 40 सूचकांक 106.90 अंक कम होकर 12,124.35 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिका में तेल आपूर्ति रिपोर्ट में मांग में सुधार के संकेत से तेल के दाम में तेजी आई। जनवरी डिलीवरी के लिए अमेरिकी कच्चे तेल का दाम तेज होकर 95.5 डॉलर प्रति बैरल रहा। (भाषा)