गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. शेयर बाजार
  4. »
  5. समाचार
  6. शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
Written By WD

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

सेंसेक्स 387 और निफ्टी 124 अंक ‍‍नीचे

Share market today | शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
WD
FILE
वैश्विक शेयर बाजारों से गिरावट के संकेत लेते हुए मंगलवार को भारतीय बाजारों में भी कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई।

सुबह पहले घंटे के कारोबार के बाद बाजार में गिरावट तेज हो गई। आज सेंसेक्स 387 अंकों की गिरावट के बाद 16353 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 124 अंकों की गिरावट के बाद 4847 के स्तर पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स 95 अंक नीचे खुला। वहीं निफ्टी 35 अंक गिरकर खुला। वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुझानों से भारतीय बाजार में गिरावट गहरा गई।

विप्रो, टाटा मोटर्स, हिन्द यूनीलीवर, ग्रेसिम इंडस्ट्री, सनफार्मिंड्‍स के शेयरों में आज सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई, जबकि हिन्डाल्को, यूनीटेक, रिलायंस कैपिटल, टाटा स्टील, भारती एयरटेल के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।