गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
Written By राजेश पालवीया
Last Updated : बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:33 IST)

शुक्रवार के बाजार का अनुमान

शुक्रवार के बाजार का अनुमान -
भारतीय बाजार फिलहाल विदेशी बाजारों की तर्ज पर चल रहा है। दूसरे शब्दों में विदेशी बाजार ही भारतीय बाजार का रुख तय कर रहे हैं। शुक्रवार को निफ्टी के 30-40 अंक नीचे गिरकर खुलने की संभावना है। शुक्रवार के बाजार के लिए निफ्टी को 5070 अंकों पर अच्छा सपोर्ट है।

शुक्रवार को यदि निफ्टी खुद को 5315 अंकों से ऊपर कायम रख पाया तो फिर हम इसमें 5370 से 5400 अंकों तक का स्तर देख सकते हैं। यदि निफ्टी 5070 के स्तर से नीचे आया तो फिर हम इसमें 5000/4900 तक की गिरावट देख सकते हैं। बाजार में अगर इसके बाद भी बिकवाली का दबाव रहा तो संभावना है कि निफ्टी 4730 के स्तर तक भी गिर जाए।

रिलायंस, नेवेली, नागार्जुन फर्टीलाइजर, ग्लैक्सो, डिश टीवी, बायोकॉन के शेयर शुक्रवार के बाजार में अच्छा कारोबार कर सकते हैं।

गुरुवार का बाजार- गुरुवार को बाजार खुलते सुबह इसमें तेजी दर्ज की गई लेकिन बाजार जल्द ही गिर गया और भारी बिकवाली के दबाव के चलते आज सेंसेक्स में कुल 612.5 अंकों की गिरावट आई। वहीं निफ्टी में कल के मुकाबले 183.3 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ।

चौतरफा बिकवाली का दबाव रहने से गुरुवार को लगातार दूसरे दिन देश के शेयर बाजारों को जोरदार झटका लगा। बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 613 अंक और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 189 अंक टूट गए।

कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मंदी की चिंता के बीच वहाँ के शेयर बाजारों में कल लगातार दूसरे दिन गिरावट का रुख और यहाँ चालू वित्त वर्ष के लिए पहले त्वरित अनुमानों में जीडीपी पिछले साल की तुलना में करीब एक प्रतिशत घटकर 8.7 प्रतिशत रह जाने की संभावना ने निवेशकों को और निराश किया। एशिया के शेयर बाजारों जापान को छोड़कर अन्य में अवकाश था।

हालाँकि जापान के निक्केई में 12972.55 अंक पर 107.91 अंक अर्थात 0.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखा। यूरोप के शेयर बाजार भी कारोबार की शुरुआत में नीचे खुले हैं।

*यह लेखक की निजी राय है। किसी भी प्रकार की जोखिम की जवाबदारी वेबदुनिया की नहीं होगी।