गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
Written By राजेश पालवीया
Last Updated : बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:33 IST)

कैसा रहेगा गुरुवार का बाजार

कैसा रहेगा गुरुवार का बाजार -
लगातार दो दिनों से बाजार में मायूसी का माहौल रहा है। गुरुवार के बाजार के बारे में अनुमान है कि सेंसेक्स 100 से 125 के अंकों के अंतर से खुलेगा। गुरुवार को सेंसेक्स 19770 से 20000 के स्तर के बीच खुल सकता है। यदि सेंसेक्स 19990 के ऊपर कायम रहा तो फिर बाजार में खरीदारी का माहौल बन सकता है, जिससे यह 20100 से 21250 के स्तर तक जा सकता है।

लेकिन यदि सेंसेक्स 19870 से ऊपर तक कायम नहीं रह पाया तो फिर हम इसमें बिकवाली देख सकते हैं, जिससे यह 19650 से 19550 तक नीचे जा सकता है। अगर सेंसेक्स 19550 के स्तर के बाद भी नीचे आया तो फिर इसमें 19250 तक गिरावट देखी जा सकती है।

गुरुवार के बाजार में बैंकिंग, पावर, ऑइल और गैस सेक्टरों में तेजी देख सकते हैं। आरएनआरएल, रिलायंस, रिलायंस एनर्जी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, रिलायंस कैपिटल के शेयरों में तेजी का माहौल रह सकता है।

गुरुवार के प्रमुख स्टाक-
आरएनआरएल (सीएमपी 215.30)- अगर यह खुद को 210 तक के स्तर तक कायम रख पाया तो फिर यह 225 से 230 तक जा सकता है।
स्टेट बैंक (सीएमपी 2415)- यदि यह 2395 के स्तर तक बना रहा तो 2450 से 2465 तक पहुँच सकता है।
रिलायंस कैपिटल (सीएमपी 2670)- यदि यह खुद को 2650 तक कायम रख पाया तो 2715 से 2740 तक का स्तर देख सकता है।
आरकिड केमिकल (सीएमपी 308)- अगर यह खुद को 300 तक भी कायम रख पाया तो बाद में यह 317 से 325 तक का स्तर देख सकता है।
एमआरपीएल (सीएमपी 128)- अगर यह खुद को 124 तक भी कायम रख पाया तो बाद में यह 138 से 144 तक का स्तर देख सकता है।

बुधवार का बाजार- बुधवार को बाजार बेहद कमजोर रहा। बाजार में मंगलवार की गिरावट बुधवार को भी जारी रही। सेंसेक्स केवल 24 घंटे में 650 से ज्यादा अंक नीचे आया, वहीं निफ्टी में कुल 200 अंकों की गिरावट रही। कुल मिलाकर बाजार में मायूसी का माहौल रहा।

इसके बावजूद दिन के अंत तक बाजार में कुछ रिकवरी हुई। सेंसेक्स ने नीचे गिरकर बाजार बंद होने तक कुल 350 अंकों की बढ़‍त ली। बाजार की इस रिकवरी में आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय, एबीबी, सैल, आईटीसी,सीएनएक्स के शेयरों की खास भूमिका रही।

सत्र की शुरुआत से ही मंदे के दबाव में रहे शेयर बाजार बिकवाली के दबाव में उठ नहीं पाए। इंजीनियरिंग, धातु, ऑइल एंड गैस और अचल संपत्ति क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में जोरदार बिकवाली का बाजार के गिरने में मुख्य योगदान रहा।

कारोबार के शुरू में कल के 20251.09 अंक की तुलना में 20079.89 अंक पर नीचा खुला सेंसेक्स इससे ऊपर नहीं जा सका। कारोबार के दौरान 19513.25 अंक तक घटने के बाद समाप्ति पर इसकी तुलना में करीब साढ़े तीन सौ अंक सुधरने के बावजूद कुल 382.98 अंक अर्थात 1.89 प्रतिशत के नुकसान से 19868.11 अंक पर बंद हुआ। कल सेंसेक्स को 477 अंक का झटका लगा था ।

सेंसेक्स की गिरावट का असर मिडकैप और स्मालकैप पर भी देखने को मिला। इनमें क्रमश: 164.69 तथा 233.08 अंक का नुकसान हुआ। इंजीनियरिंग कंपनियों का सूचकांक 473.11 अंक टूटा तो धातु में 590.38 अंक निकल गए। रियलटी सूचकांक 596.18 तथा ऑइल एंड गैस के सूचकांक 206.35 अंक नीचे आए।

एनएसई का निफ्टी 138.50 अंक अर्थात 2.28 प्रतिशत की गिरावट से 5935.75 अंक रह गया। कल इसमें 132.65 अंक की गिरावट आई थी।
*यह लेखक की निजी राय है। किसी भी प्रकार की जोखिम की जवाबदारी वेबदुनिया की नहीं होगी।