शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. शेयर बाजार
  4. »
  5. समाचार
  6. अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी
Written By भाषा
Last Modified: न्यूयॉर्क (भाषा) , शनिवार, 4 अप्रैल 2009 (23:41 IST)

अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी

Dow Jones close on firm note | अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी
न्यूयॉर्क। मार्च में रोजगार के खराब आँकड़ों के बावजूद अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को उछाल के साथ बंद हुए।

आर्थिक हालात में सुधार के संकेतों के बीच डाउ जोंस एक बार फिर 8 000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। डाउ जोंस 39.51 अंक या 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 8 017.59 अंक पर बंद हुआ।

नास्डैक कंपोजिट 19.24 अंक या 1.20 प्रतिशत बढ़कर 1621.87 अंक पर पहुँच गया। स्टैंडर्ड एंड पूअर्स 500 इंडेक्स में भी तेजी रही। श्रम विभाग की इस रिपोर्ट के बाद कि मार्च में अमेरिका में बेरोजगारी की दर 25 साल के उच्च स्तर 8.5 प्रतिशत पर पहुँच गई है, मंदी से जूझ रही अमेरिकी कंपनियों ने 6 63 000 और छँटनियाँ की हैं।

डी ए डेविडसन एंड कंपनी के मुख्य बाजार रणनीतिकार फ्रेडरिक डिक्सन ने कहा कि अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से निकलने के लिए लगातार प्रयास कर रही है जिससे निवेशकों का भरोसा बहाल होने लगा है।

उन्होंने कहा हमारा मानना है कि अर्थव्यवस्था में गिरावट की रफ्तार थमने लगी है और इस बात की काफी संभावनाएँ हैं कि इन गर्मियों में स्थिति और सुधरेगी।