गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. समाचार
  6. बुद्ध की एक करोड़ की प्रतिमा बरामद
Written By ND

बुद्ध की एक करोड़ की प्रतिमा बरामद

तीन मूर्ति तस्कर गिरफ्तार

Lord Gautam Buddha | बुद्ध की एक करोड़ की प्रतिमा बरामद
ND

दुर्ग पुलिस ने दशहरे के दिन भगवान गौतम बुद्ध की पुरातात्विक महत्व की प्रतिमा को बेचने का प्रयास करते तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शहर के बोरसी इलाके में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोरसी के सोसायटी चौक के पास कुछ लोग मोटरसाइकिल से पुरातात्विक महत्व की मूर्ति लेकर आने वाले हैं। इस पर क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में पुलगांव थाना की टीम को मौके पर तैनात किया गया। टीम ने घेराबंदी कर मूर्ति तस्करों को धर दबोचा।

बताया जा रहा है कि सोने को इस मूर्ति से स्पर्श कराने पर सोने का रंग बदल जाता है। एल्युमिनियम पिघलने लगता है और पारा चिपक जाता है। उक्त प्रतिमा का सौदा 25 लाख रुपए में हुआ था जबकि इसका बाजार मूल्य एक करोड़ रुपए होने का अनुमान है।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर कोमल ने बताया कि वह रैकी करने आया है, पीछे मोटरसाइकिल (सीजी 04 डीएस 0543) में आ रहे उसके साथी प्रदीप व लुभान सिंह गणवारे के पास गौतम बुद्ध की प्रतिमा है। बताया गया कि मानपुर के एक किसान को खुदाई के दौरान यह मूर्ति मिली थी।

इस प्रतिमा की बाजार कीमत एक करोड़ रुपए होने का अनुमान है। आरोपियों ने 25 लाख रुपए में इसका सौदा करने की बात स्वीकारी है। इस मूर्ति का परीक्षण आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में कराया जाएगा। इससे मूर्ति के संबंध में वास्तविक जानकारी तभी मिल सकेगी।