शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
  6. सुरंग विस्फोट में दो जवान घायल
Written By भाषा

सुरंग विस्फोट में दो जवान घायल

Forces personnel injured in landmine blast | सुरंग विस्फोट में दो जवान घायल
माओवादियों ने गुरुवार को पुरुलिया जिले के बिरामदीह के एक मतदान केंद्र के निकट बारूदी सुरंग विस्फोट कर दिया जिससे केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के दो जवान घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि विस्फोट सुबह लगभग 7.50 पर हुआ। उस समय जवान इलाके में गश्त लगा रहे थे। विस्फोट के बाद मतदान केंद्र पर मतदान रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी गई है।

पुरुलिया लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाक के नरहरि महतो और कांग्रेस के शांतिराम महतो के बीच है। शांतिराम महतो को तृणमूल कांग्रेस का भी समर्थन प्राप्त है।