शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By वार्ता
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 30 सितम्बर 2010 (18:05 IST)

मुंबई में 5 हजार लोग हिरासत में

संवेदनशील इलाके में फ्लैग मार्च

मुंबई में 5 हजार लोग हिरासत में -
अयोध्या मामले मे इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के गुरुवार को आए फैसले से पहले मुंबई में पाँच हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया तथा संवेदनशील इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई। अति संवेदनशील क्षेत्रों में सुबह अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च भी किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरक्षा के ऐहतियात के लिए पुलिस ने पाँच हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। पटाखे फोड़ने और ढोल बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है साथ ही अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य जगहों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। (वार्ता)