शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By WD
Last Modified: गुरुवार, 6 जून 2013 (17:01 IST)

बारिश के लिए गधों का ब्याह..!

बारिश के लिए गधों का ब्याह..! -
Girish Srivastava
WD


मुंबई। चार दशक से ज्यादा के भीषण सूखे से जूझ रहे महाराष्ट्र के किसानों ने सरकार से निराश होने के बाद अब बारिश के लिए टोटकों का सहारा ले रहे हैं।

Girish Srivastava
WD


एक जानकारी के मुताबिक सोलापुर जिले में एक गांव के किसानों ने इंद्रदेव को खुश करने के गधों के विवाह का आयोजन किया। इस विवाह में पूरे गांव के लोग शामिल हुए। विवाह से पूर्व गधे और गधी को सजाया-संवारा गया। फिर उन्हें मालाएं पहनाई गईं। इतना ही नहीं हिन्दू विवाह समारोह के दौरान बनाए जाने वाले शुभ प्रतीक स्वस्तिक भी बनाए गए।

Girish Srivastava
WD

ऐसा नहीं है कि इस तरह की मान्यता सिर्फ महाराष्ट्र में ही है। मध्यप्रदेश के निमाड अंचल में भी बारिश नहीं होने पर गांवों में पूरे विधि-विधान से गधे और गधी की शादी कराई जाती है। 'वर' ओर 'वधु' को सजाया-संवारा जाता है। विवाह के लिए इंद्र देव को खास न्योता दिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसके बाद बारिश होती है।