गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By वार्ता

बाढ़ में बही पांच महिलाएं

बाढ़ में बही पांच महिलाएं -
FILE
डिण्डोरी। मध्यप्रदेश के डिण्डोरी जिला मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर दूर अमरकंटक मार्ग पर स्थित रामघाट नर्मदा नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण पांच महिलाएं फंस गई जिसमें चार किसी तरह सुरक्षित बहार निकल आई और एक महिला देर शाम तक लपाता थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस इलाके में जोरदार बारिश के कारण रामघाट पर अचानक बाढ़ का पानी आ गया। इस दौरान वहां मौजूद महिला ने स्वयं को बचाने का प्रयास किया हालांकि उसमें से चार ने कुछ दूर बहाने के बाद बचा लिया। एक महिला पानी मे बह गई देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सकता।

सूत्रों ने कहा कि बाढ़ में कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना पर राहत एवं बचाव दल ने अपाना कार्य शुरू किया। बचान दल ने वह पर पिकीनिक मनाने गए कुछ बच्चों को सुरक्षित निकला। (वार्ता)