शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

ओडिशा में 2012 में 17 हाथियों की मौत

ओडिशा में 2012 में 17 हाथियों की मौत -
FILE
ओडिशा का गंजम जिला हाथियों के लिए कब्रगाह की शक्ल ले चुका है, क्योंकि वर्ष 2012 में यहां 17 हाथी मारे गए।

गंजम जिले में ही ये सभी 17 हाथी मारे गए। हालिया घटना खल्लीकोट जंगल के निकट सबलाया इलाके की है। यहां रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से छह हाथियों की मौत हुई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हाथियों के मारे जाने की घटनाएं मुजगादा, खल्लीकोट, बुगुदा, गैलेरी और तारसिंगी में हुई हैं। उन्होंने कहा कि छह हाथियों की मौत करंट लगने से हुई। कई हाथी बीमारियों एवं उम्र ज्यादा होने के कारण मर गए। (भाषा)