गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: कोलकाता , गुरुवार, 18 नवंबर 2010 (10:44 IST)

अभिनेता एन. विश्वनाथन का निधन

अभिनेता एन. विश्वनाथन का निधन -
जाने माने अभिनेता एवं शिक्षाविद् एन. विश्वनाथन का बुधवार रात यहाँ दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

वह 81 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी पारोमिता और पुत्र अशोक हैं। अशोक भी फिल्म निर्देशक हैं।

उनके पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि विश्वनाथन का कल रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके प्रशंसक उन्हें एक ऐसे किरदार के रूप में याद करते हैं जो अक्सर फिल्मों में पाइप से धूम्रपान करते रहते थे। उन्होंने करीब सौ से अधिक बंगाली, तमिल और अंग्रेजी फिल्मों में काम किया।

विश्वनाथन ने सत्यजीत राय की फिल्म ‘कंचनजंगा’ और मृणाल सेन की ‘पुनश्चो’ के लिए जाना जाता है। (भाषा)