शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. खास खबर
Written By वार्ता

भारतीय उच्चायुक्त की कार पर पथराव

भारतीय उच्चायुक्त की कार पर पथराव -
FILE
माले। मालदीव में भारत के उच्चायुक्त राजीव शहाणे की कार पर सोमवार शाम कुछ लोगों ने पथराव किया।

प्राप्त खबरों के मुताबिक राजधानी माले में अमीर अहमद मागू इलाके में भारतीय उच्चायोग के बाहर शहाणे की कार पर एक मोटर साइकिल पर सवार कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके। हालांकि इस दौरान कार में कोई सवार नहीं था। शहाणे एवं अन्य कर्मचारी सुरक्षित बताए गए हैं।

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति एवं नए राष्ट्रपति के चुनाव में प्रमुख दावेदार मोहम्मद नशीद ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। (वार्ता)