शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. खास खबर
Written By भाषा

जुमा ने की भारतीय समुदाय की प्रशंसा

जुमा ने की भारतीय समुदाय की प्रशंसा -
ND

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने भारतीय समुदाय की तारीफ करते हुए कहा कि इस समुदाय ने देश की अर्थव्यवस्था और राजनीतिक उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

भारतीय शो के उद्‍घाटन समारोह के दौरान जुमा ने कहा, ‘कई (भारतीय) लोगों ने वाणिज्य, विधि, मीडिया क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय मजबूती से खड़ी है और वह विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनी हुई है।’

उन्होंने कहा कि हाल में भारतीय दौरे के समय भारत दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते बेहतर करने और निवेश बढ़ाने के लिए सहमत था। यह भारतीय शो भारत सरकार और व्यापार मंत्रालय समर्थित है। (भाषा)