शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. खास खबर
  6. किस्ट्रीज में भारतीय कलाकृतियों की नीलामी
Written By भाषा

किस्ट्रीज में भारतीय कलाकृतियों की नीलामी

MF Hussain | किस्ट्रीज में भारतीय कलाकृतियों की नीलामी
ND

न्यूयार्क में सितंबर महीने की 15 तारीख को किस्ट्रीज साउथ एशियन मॉडर्न एंड कंटेम्परोरी आर्ट नीलामी में कई भारतीय दिग्गज कलाकारों के कलाओं की नीलामी की जाएगी। इसमें महान आधुनिक भारतीय कलाकारों जैसे एसएच रजा, एफएन सूजा और एमएफ हुसैन की कलाओं के अलावा सुबोध गुप्ता, राशिद राणा और अतुल ढोलकिया जैसे समकालीन भारतीय कलाकारों की कलाकृतियों की बोली लगेगी। ऐसी आशा है इन कलाओं की नीलामी से एक करोड़ डॉलर से ज्यादा की कमाई होगी।

इन नीलामियों में रजा की बहुचर्चित कलाकृति ‘ला टेरे’:1985: की सबसे ज्यादा दाम में बिकने की संभावना है। इसका मूल्य लगभग 20 से 25 लाख डॉलर आँका गया है। इसके अलावा सूजा की ‘लार्ज हेड’ और हुसैन की ‘सितार प्लेयर’ को लेकर भी बाजार काफी गर्म है।

समकालीन कलाकारों में गुप्ता की ‘टू काउज’ भी इस नीलामी का अहम हिस्सा है और इसकी कीमत तीन से साढ़े तीन लाख डॉलर के बीच आँकी गई है। (भाषा)