मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 22 मार्च 2014 (12:32 IST)

वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर भाजपा में शामिल

वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर भाजपा में शामिल -
FILE
नई दिल्ली। कभी कांग्रेस के नेता रहे और किशनगंज से सांसद रह चुके वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर ने शनिवार को भाजपा में शामिल होकर राजनीति की अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की।

किशनगंज से सांसद रहने के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और फिर बाद में उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी। लेकिन अब वे फिर से राजनीति में आ गए हैं। अपनी राजनीति की दूसरी पारी की शुरुआत इस बार उन्होंने ने भाजपा में शामिल होकर की।

उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि मैं नीति के लिए राजनीति में आया हूं। देश को एक बेहतर हाल में लाना है। (एजेंसी)