गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. लोकसभा चुनाव 2014
  3. समाचार
Written By अरविन्द शुक्ला

लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत

लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत -
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लखनऊ लोकसभा के प्रत्याशी राजनाथ सिंह 3 दिवसीय कार्यक्रम के तहत लखनऊ में रहेंगे। 28 मार्च तक लखनऊ में रहकर वे पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं, विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों, विभिन्न शिष्ट मंडलों से मुलाकात करेंगे तथा अपने चुनाव कार्यालय का उद्‍घाटन भी करेंगे।
WD

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह 26 मार्च को विशेष विमान से लखनऊ एयरपोर्ट पहुँचें, जहाँ पर प्रदेश एवं नगर के पदाधिकारीगण के साथ लखनऊ के कार्यकर्ताओं ने उनकी आगुवाई की।

एयरपोर्ट से चल कर अवध अस्पताल, शिव शन्ति आश्रम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका, बालिंगटन चौराहा होते हुए पार्टी मुख्यालय पहुँचें। इन स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।

27 मार्च को प्रातः 10:00 बजे अपने आवास 4 कालीदास मार्ग पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह माधव सभागार निरालानगर में सायंकाल 4:00 बजे भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मिलन में हिस्सा लेंगे।

सांयकाल 8:00 बजे पूर्व विधायक विद्यासागर के आवास मिल रोड ऐशबाग पर व्यापारी प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करेंगे। दिनांक 28 मार्च को प्रातः 10:00 बजे अपने संसदीय क्षेत्र के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय (24 एमजी मार्ग हलवासिया कोर्ट हजरतगंज) का उद्‍घाटन करेंगे इसके बाद माधव सभागार निरालानगर में विभिन्न शिष्ट मंडलों से मुलाकात भी करेंगे।

महिला मोर्चा ने किया स्‍वागत...अगले पन्ने पर पढ़ें...


WD
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के लखनऊ आगमन को लेकर महिला मोर्चा स्वागत के लिए जोरशोर से जुटा रहा। राजनाथ के लखनऊ पहुंचने के पूर्व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा लखनऊ महानगर की एक बैठक नगर कार्यालय कैसरबाग में सम्पन्न हुई।

बैठक में सम्बोधित करते हुए 'प्रदेश महामंत्री' 'पंकज सिंह 'ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा राजनाथ सिंह को लखनऊ लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है, वे अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे हैं। सिंह ने चुनाव के दौरान टोली बनाकर महिला से जनसम्पर्क करने का भी निर्देश दिया।

देश में नरेन्द्र मोदी की लहर चल रही है रैलियों में उमड़ी भीड़ से विपक्षी दल घबराए हुए है यह पहला चुनाव है जिसमें जनता ने अपना प्रधानमंत्री चुनकर रखा हुआ है। सपा बसपा कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पंकज सिंह ने कहा कि इन सभी दलों से आम जनमानस त्रस्त है। कांग्रेस ने जहाँ मंहगाई भ्रष्टाचार कर जनता को लूटा है, वही सपा बसपा की सरकारों ने महिला उत्पीड़न एवं महिला अत्याचार से महिलाओं को छलने का कार्य किया है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं चुनाव संयोजक जयपाल सिंह ने कहा कि लखनऊ संसदीय क्षेत्र का अलग ही प्रभाव है। लखनऊ ने देश को सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री दिया है, अटलजी के शासनकाल में चौतरफा विकास हुआ, महंगाई पर अंकुश था देश की जनता खुशहाल थी परन्तु वर्तमान समय में सभी वर्ग यूपीए सरकार से मुक्ति पाना चाहती है क्योंकि इस सरकार में घोटाले भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किया है।

बैठक में नगर अध्यक्ष बीना गुप्ता महामंत्री संतोष तेवतिया, अनीता सिंह, सीमा सिंह, रीता अरोड़ा, छाया सिंह, प्रतिभा रावत, सुशीला वर्मा, मंजू मिश्रा, मधुबाला त्रिपाठी, सुशीला पाण्डेय, मनोरमा वाजपेयी, संतोष त्रिपाठी, लक्ष्मी सिंह, पूनम त्रिपाठी, जया शुक्ला, बन्दना तिवारी, कृष्णा गौड़, संध्या वाजपेयी उपस्थित थीं।