गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , रविवार, 8 फ़रवरी 2009 (22:06 IST)

श्रीलंका को पुनर्निर्माण पैकेज देगा भारत

श्रीलंका को पुनर्निर्माण पैकेज देगा भारत -
श्रीलंका के उत्तरी इलाकों में पुनर्निर्माण और विकास के लिए भारत पैकेज पर विचार कर रहा है। इस पैकेज में कई ऊर्जा और आधारभूत विकास परियोजनों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। यह पैकेज श्रीलंका सरकार के सहयोग से कार्यान्वित किया जाएगा।

सूत्रों ने यहाँ बताया कितनी परियोजनाएँ होंगी, उनका क्या परिमाण होगा और वह किस स्वरूप में होंगी इस ब्योरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है

उन्होंने कहा पैकेज का मकसद उत्तरी श्रीलंका के लोगों को सक्षम बनाना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है, जिनकी दशा बीते दो दशकों में युद्ध से दयनीय हो गई।

सूत्रों ने कहा पैकेज का मकसद श्रीलंका के उत्तर में मजबूत और टिकाऊ शांति स्थापित करना और वहाँ रहने वालों को जीने के लिए सुविधाजनक अवस्था मुहैया कराना है।