गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By वार्ता

पोरबंदर तट के पास संदिग्ध नौका पकड़ी

पोरबंदर तट के पास संदिग्ध नौका पकड़ी -
भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने गुजरात के पोरबंदर तट के पास समुद्र से एक संदिग्ध नौका पकड़ी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बुधवार रात पोरबंदर तट से 30 किलोमीटर दूर तुक्दा के पास समुद्र में एक संदिग्ध नौका देखी। इसके तत्काल बाद बोट को कब्जे में ले लिया गया।

सीमा शुल्क तथा भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारी नौका के बारे में जाँच कर रहे हैं। इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।