गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By वार्ता

दिल्ली में बनेगा सार्क विश्वविद्यालय

दिल्ली में बनेगा सार्क विश्वविद्यालय -
कैबिनेट ने दक्षिण एशियई विश्वविद्यालय की स्थापना संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी है। विश्वविद्यालय इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के पास बनेगा।

शनिवार रात हुई मंत्रिमंडल की बैठक जानकारी देते हुए वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने बताया विश्वविद्यालय के लिए दिल्ली विकास एजेंसी (डीडीए) 100 एकड़ जमीन देगा। इसकी कीमत 75 करोड़ रुपए होगी।

जमीन का खर्च विदेश मंत्रालय वहन करेगा। विश्वविद्यालय का अन्य खर्च सार्क के सदस्य देश देंगे। चिदम्बरम ने बताया यह विश्वविद्यालय 2010 के मध्य तक खुलने की उम्मीद है। इसमें 5 हजार छात्र होंगे। इसमें स्नातकोत्तर की भी पढ़ाई होगी।

सार्क विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए गत वर्ष अप्रैल में 14वें सार्क सम्मेलन में हस्ताक्षर हुए थे। इस दौरान तय हुआ था कि सार्क विश्वविद्यालय भारत में ही खोला जाएगा।