मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 31 जनवरी 2014 (19:47 IST)

ऐश्वर्या राय दुनिया की चौथी सबसे खूबसूरत महिला

ऐश्वर्या राय दुनिया की चौथी सबसे खूबसूरत महिला -
FILE
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को एक हालिया सर्वेक्षण में विश्व की चौथी सर्वाधिक खूबसूरत महिला घोषित किया गया है।

ऑनलाइन हॉलीवुड पत्रिका ‘हॉलीवुड बुज’ द्वारा करवाए गए सर्वेक्षण में ऐश्वर्या को इतालवी अभिनेत्री मोनिका बेलूसी, अमेरिकी मॉडल, अभिनेत्री केट अपटोन तथा हॉलीवुड स्टार ऐंजेलिना जौली के बाद विश्व की चौथी सर्वाधिक खूबसूरत महिला माना गया है।

दिसंबर 2013 में करवाए गए सर्वेक्षण में 40 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया और उन्होंने सर्वाधिक बुद्धिमान, मन को भाने वाली और सफल महिलाओं का चुनाव किया।

हाल ही में 40 साल की हुई ऐश्वर्या ने इस खिताब के लिए दुनियाभर में अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है। (भाषा)