शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. आपातकाल की तुलना नाजी शासन से
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 2 जनवरी 2011 (22:02 IST)

आपातकाल की तुलना नाजी शासन से

LK Advani | आपातकाल की तुलना नाजी शासन से
FILE
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने रविवार को देश में आपातकाल की तुलना जर्मनी में एडोल्फ हिटलर के नाजी शासन से की। नाजी शासन के दौरान लाखों यहूदी मारे गए थे।

आडवाणी ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि 1975 का आपातकाल नाजी शासन की तरह है। बहरहाल, उन्होंने ब्लॉग पर यह नहीं लिखा है, उन्होंने यह तुलना क्यों की है।

उन्होंने न्यायमूर्ति एचआर खन्ना के एक कथन का हवाला दिया है, जिसमें उन्होंने एक मामले में इस उद्धरण का प्रयोग किया था। भारत सरकार ने आपातकाल के दौरान मीसा (आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम) के तहत हिरासत में लिए गए लोगों पर उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील की थी जिसमें न्यायमूर्ति खन्ना ने उक्त उद्धरण दिया था। (भाषा)