शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. पर्यटन
  4. »
  5. पहाड़ों की गोद में
Written By WD

ड्रैगनफ्लाई घाटी : रोमांचक यात्रा

ड्रैगनफ्लाई घाटी : रोमांचक यात्रा -
WD
पहाड़ों की ऊँचाइयों पर चढ़ना एक साहसिक क्रिया है। लेकिन पहाड़ों तक पहुँचना बहुत कठिन कार्य है। अपनी इच्छा को पूर्ण करने के लिए छोटे अंचल से प्रारम्भ कर सकते हैं। रॉक क्लाईम्बिंग करना एक बहुत ही रोमांचक एवं साहसिक काम है। अमेरिका में मोआब के आर्चिस नेशनल पार्क में स्थित ड्रैगनफ्लाई घाटी पर चढ़ना एक अनोखी, साहसपूर्ण क्रीड़ा है। इस खेल में बच्चे भाग ले सकते हैं

घाटी के पथरीले फर्श पर, 10 मिनट तक अंदर चढ़ सकते हैं। चढ़ाव तक पहुँचने पर एक छोटा सा जलाशय नजर आता है। उस जलाशय में तैर सकते हैं तथा सुहावने मौसम का आनंद उठा सकते हैं, रैपेलिंग कर सकते हैं। हर पड़ाव पर प्रकृति के सुंदर दृश्य नज़र आएँगे। तैरने के बाद आप रॉपेल की ओर जा सकते हैं ।

सही उपकरणों के साथ घाटियों पर चढ़ना उपयुक्त होता है। मुख्य रूप से रस्सी के बिना चढ़ना बहुत ही कठिन कार्य है। इस यात्रा में सुरक्षित कवच ओढ़कर रखना चाहिए। घाटी पर चढ़ना मन को रोमांचित कर देता है। शांतिपूर्ण वातावरण में कुछ पल बिताना एक अद्‍भुत अनुभव है।

इतनी ऊँचाई पर चढ़कर यदि हम नीचे की ओर देखते हैं तो चारों ओर फैली हरियाली को देखकर मुग्ध हो जाते हैं। अगर साथ में सहयोगियों भी हैं तो इस घाटी पर चढ़ने का आनंद दोगुना हो जाता हैं।

मन को रोमांचित कर देने वाली यह क्रीड़ा नई पीढ़ी में खासी लोकप्रिय है। यह साहस प्रशिक्षक की निगरानी में ही करना चाहिए। इस दौरान शरीर में रक्त संचालन तेज होता है तथा यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर रहता हैं। घाटी के अंतिम पड़ाव से अंतिम रॉपेल तक पहुँच सकते हैं।

  ड्रैगनफ्लाई घाटी पर चढ़ने का आनंद परिवार के साथ भी उठाया जा सकता हैं।वैसे हर मौसम में इस स्थल का भ्रमण किया जा सकता हैं।      
यहाँ पहुँचने का सबसे अच्छा मौसम है बसंत काल । ड्रैगनफ्लाई घाटी पर चढ़ने का आनंद परिवार के साथ भी उठाया जा सकता हैं।वैसे हर मौसम में इस स्थल का भ्रमण किया जा सकता हैं। आधे दिन की यात्रा तीन से चार घंटे तक की होती है तथा पूरे दिन में छः से आठ घंटे तक यात्रा का मजा लिया जा सकता है। तकनीकी दृष्टि से यह स्थान इस तरह से तैयार किया गया है कि यहाँ हर उम्र के लोग आसानी से चढ़ सकते हैं।

गाईड के बिना इस साहसिक खेल को आजमाने का कदम नहीं उठाना चाहिएसाथ में आवश्यक उपकरण ले जाना जरूरी है। एक बार ड्रेगनफ्लाई घाटी की यात्रा अवश्य कीजिए और ‍िज़दंगी का रोमांचक अनुभव यादों में संजो कर रख लीजिए ।