शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता

सिडनी की पिच खतरनाक

सिडनी की पिच खतरनाक -
पूर्व खिलाड़ी टोनी ग्रेग और मार्क टेलर ने सिडनी क्रिकेट मैदान की पिच को खतरनाक बताया क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच समाप्त हुए मैच में गेंद अजीब तरह से उछल रही थी।

एससीजी के अनुभवी क्यूरेटर टॉम पार्कर ने यह पिच तैयार थी, जिसमें काफी दरारें थी और गेंद खतरनाक तरीके से उछल रही थी। इसी पिच पर मिशेल जॉनसन ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ की अँगुली चोटिल कर दी थी, जिससे उन्हें पहली पारी में रिटायर्ड होकर बाहर जाना पड़ा था।

ग्रेग ने चैनल नाइन पर कमेंटरी करते हुए कहा मेरे हिसाब यह पिच काफी खतरनाक है। यह ऐसी पिच है जहाँ अँगुलियाँ टूट जाती हैं। इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने कहा पिच इस तरह से बनाई गई थी, जिसमें पिच पर दरारें बिलकुल सीधी दिख रही थीं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर का मानना है कि विश्व क्रिकेट में पिच पर घास नहीं छोड़ना अपनाया जा रहा है। मुझे लगता है कि यह अब आम समस्या बन गई है। पिच पर घास नहीं छोड़ना आम हो गया है।