शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

आईपीएल की नीलामी सूची

आईपीएल की नीलामी सूची -
पणजी इंडियन प्रीमियर (आईपीएल) लीग द्वारा आज नीलामी में खरीदे गए 17 खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-

पूल ए : शान टैट (ऑस्ट्रेलिया) राजस्थान रॉयल्स 3 लाख 75 हजार डॉलर (बेस प्राइज 2 लाख 50 हजार डॉलर), जेपी डुमिनी (दक्षिण अफ्रीका) मुंबई इंडियंस 9 लाख 50 हजार डॉलर (बेस प्राइज 3 लाख डॉलर), एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड) चेन्नई सुपर किंग्स 15.5 लाख डॉलर (बेस प्राइज 9 लाख 50 हजार डॉलर), केविन पीटरसन (इंग्लैंड) बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स 15.5 लाख डॉलर (बेस प्राइज 13.5 लाख डॉलर)

पूल बी : फिडेल एडवर्ड्स (वेस्टइंडीज) डेक्कन चार्जर्स 1 लाख 50 हजार डॉलर (बेस प्राइज 1 लाख 50 हजार डॉलर), ओवैस शाह (इंग्लैंड) दिल्ली डेयरडेविल्स 2 लाख 75 हजार डॉलर (बेस प्राइज 1 लाख 50 हजार डॉलर), पॉल कॉलिंगवुड (इंग्लैंड) दिल्ली डेयरडेविल्स 2 लाख 75 हजार डॉलर (बेस प्राइज 2 लाख 50 हजार डॉलर)। स्टुअर्ट क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया), ब्राड हैडिन (ऑस्ट्रेलिया) और चामरा कपुगेदरा (श्रीलंका) बिक नहीं सके।

पूल सी : टाइरोन हैंडरसन (दक्षिण अफ्रीका) राजस्थान रॉयल्स 6 लाख 50 हजार डॉलर (बेस प्राइज 1 लाख डॉलर), रवि बोपारा (इंग्लैंड) किंग्स एकादश पंजाब 4 लाख 50 हजार डॉलर (बेस प्राइज 1 लाख 50 हजार डॉलर), तिलन तुषारा (श्रीलंका) चेन्नई सुपर किंग्स 1 लाख 40 हजार डॉलर (बेस प्राइज 1 लाख 25 हजार डॉलर), जेस्सी राइडर (न्यूजीलैंड) बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स 1 लाख 60 हजार डॉलर (बेस प्राइज 1 लाख डॉलर), काइल मिल्स (न्यूजीलैंड) मुंबई इंडियन्स 1 लाख 50 हजार डॉलर (बेस प्राइज 1 लाख 50 हजाडॉलर)।

पूल डी : ड्वेन स्मिथ (वेस्टइंडीज) डेक्कन चार्जर्स 1 लाख डॉलर (बेस प्राइज 1 लाख डॉलर), जिरोम टेलर (न्यूजीलैंड) किंग्स इलेवन पंजाब 1 लाख 50 हजार (बेस प्राइज 1 लाख 50 हजार)।

समित पटेल (इंग्लैंड), साकिब अल हसन (बांग्लादेश), मोर्ने वान विक (दक्षिण अफ्रीका), स्टीफन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), एश्ले नोफ्के (ऑस्ट्रेलिया), गुलाम बोदी, मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश), डेरन पावेल (वेस्टइंडीज), एश्वेल प्रिंस (दक्षिण अफ्रीका), फिल जाक (ऑस्ट्रेलिया), आंद्रे नेल (दक्षिण अफ्रीका), ल्यूक राइट (ऑस्ट्रेलिया) और नुवान कुलशेखरा (श्रीलंका) को किसी ने नहीं खरीदा।

पूल ई : तामिम इकबाल (बांग्लादेश), जान मोस (ऑस्ट्रेलिया), ब्रायस मैकगेन (ऑस्ट्रेलिया), जेम्स फ्रेंकलिन (न्यूजीलैंड), एडेन बिजार्ड, रामनरेश सरवन (वेस्टइंडीज), माइकल क्लिंगेर (ऑस्ट्रेलिया), कौशल्या वीररत्ने (श्रीलंका), प्रसन्ना जयवर्धने (श्रीलंका) और डोमिनिक थोर्नली (ऑस्ट्रेलिया) नहीं बिक सके।

पूल एफ : मशरेफ मुर्तजा (बांग्लादेश) कोलकाता नाइट राइडर्स 6 लाख डॉलर (बेस प्राइज 50 हजार डॉलर), जार्ज बेली (ऑस्ट्रेलिया) चेन्नई सुपर किंग्स 50 हजार डॉलर (बेसप्राइज 50 हजार डॉलर)।

यूसुफ अब्दुल्ला (दक्षिण अफ्रीका), डेनियल हैरिस (ऑस्ट्रेलिया), केमार रोश (वेस्टइंडीज), आरोन बर्ड (ऑस्ट्रेलिया), माइकल डाइटन (ऑस्ट्रेलिया), माइकल हिल (ऑस्ट्रेलिया) और ब्रेट गीव्स (ऑस्ट्रेलिया) नहीं बिक सके। (भाषा)