शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

रेलवे में होगी ढाई लाख भर्तियां

रेलवे में होगी ढाई लाख भर्तियां -
FILE
सरकार ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि ताजा आंकड़ों के अनुसार रेलवे में करीब ढाई लाख पद रिक्त हैं।

हालांकि करीब दो लाख पदों को भरे जाने के लिए अधिसूचनाएं जारी कर दी गई हैं। रेल मंत्री पवन कुमार बंसन ने थावरचंद गहलोत के सवालों के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ग्रुप सी के 2,44,098 पद और ग्रुप डी के 7232 पद रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि ग्रुप सी के तहत एसटी, एसटी और ओबीसी के 3130 पद रिक्त हैं।

इसी प्रकार ग्रुप डी में इन श्रेणियों के 5534 पद रिक्त हैं। बंसल ने कहा कि दो लाख रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचनाएं जारी कर दी गई हैं। (भाषा)