शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. समाचार
  6. बहुत नौकरियां हैं हांगकांग में
Written By WD
Last Modified: हांगकांग , गुरुवार, 19 जुलाई 2012 (12:33 IST)

बहुत नौकरियां हैं हांगकांग में

Jobs | बहुत नौकरियां हैं हांगकांग में
FILE
हांगकांग में पंजीकृत कुल स्थानीय कंपनियों की संख्या जून के अंत में 997,750 हो गई। उम्मीद की जाती है कि जल्द ही कंपनियों की संख्या 10 लाख पहुंच जाएगी। इससे हांगकांग में जॉब्स में वृद्धि होगी।

कंपनीज रजिस्ट्री की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार यह संख्या 2011 के अंत में पंजीकृत कंपनियों की संख्या से 41,358 अधिक है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 2012 के पूर्वार्ध में पंजीकृत कंपनियों की संख्या 72,427 थी। यह संख्या 2011 के उत्तरार्ध में पंजीकृत 70,338 कंपनियों से 2.97 प्रतिशत अधिक है।

रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज एडा चुंग ने कहा है कि स्थानीय कंपनियों पर पहले लगाया जाने वाला पूंजी शुल्क इस वर्ष पहली जून को समाप्त कर दिया गया, ताकि एक निगमन स्थल के रूप में और एक अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक केंद्र के रूप में हांगकांग का आकर्षण बढ़ाया जा सके। (एजेंसियां)