शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: बीजिंग , गुरुवार, 7 जुलाई 2011 (17:47 IST)

चीन पर 585.97 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज

चीन पर 585.97 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज -
चीन पर इस साल मार्च अंत तक कुल 585.97 अरब डॉलर का विदेशी ऋण बकाया था। देश के विदेशी विनिमय नियामक ने आज यह जानकारी दी।

नियामक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इसमें हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सार (हांगकांग), मकाओ सार और ताइवान पर बकाया विदेशी ऋण शामिल नहीं है।

मुद्रा में बात की जाए, तो चीन के कुल पंजीकृत विदेशी ऋण में अमेरिकी डॉलर की हिस्सेदारी 68.3 फीसदी है, जबकि जापानी येन में 7.68 प्रतिशत और यूरो में 4 प्रतिशत है। (भाषा)