गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. खोज-खबर
  4. »
  5. ज्ञान-विज्ञान
Written By भाषा
Last Modified: लंदन , शुक्रवार, 8 अप्रैल 2011 (09:19 IST)

सोच से काबू कीजिए कम्प्यूटर को

सोच से काबू कीजिए कम्प्यूटर को -
वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कम्प्यूटर तैयार किया है जिसे सोचने की शक्ति से काबू में किया जा सकेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सफलता से मूक और नहीं चल सकने वाले व्यक्तियों को सहायता मिलेगी।

जर्नल ऑफ न्यूरल इंजीनियरिंग में प्रकाशित खबर में बताया गया कि प्रयोगों में स्वंयसेवकों को दिमाग में सोचे गए शब्द से स्क्रीन पर कर्सर को हिलाते पाया गया।

इस उपकरण को वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिसीन के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है और उनका मानना है कि ये उन रोगियों के लिए बहुत मददगार होगा जो दिमाग में चोट के कारण बोलने की शक्ति खो चुके हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे अक्षम व्यक्तियों को व्हीलचेयर और रोबोटिक आर्म्स को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और इससे कम्प्यूटर गेम की दुनिया में भी क्रांति आ सकती है। (भाषा)