शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. जैन धर्म
Written By ND

सोनागिरी में पंचकल्याणक सात से

सोनागिरी में पंचकल्याणक सात से -
ND
अंतरराष्ट्रीय दिगम्बर जैन मुमुक्षु महासंघ के तत्वावधान में परमागम श्रावक ट्रस्ट द्वारा भगवान महावीर स्वामी दिगम्बर जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 7 से 13 फरवरी तक सोनागिरी सिद्ध क्षेत्र (दतिया) पर किया गया है।

महोत्सव के महामंत्री पदम पहाडिया ने बताया कि कुन्दकुन्द नगर में महावीर स्वामी मानस्तंभ मंदिर, सीमंधर स्वामी एवं कुन्दकुन्द कहान आगम जिन मंदिर में विद्यमान बीस तीर्थंकर एवं भविष्यकालीन चौबीस तीर्थंकरों की प्राण प्रतिष्ठा प्रतिष्ठाचार्य पं. जतीशचन्द्र शास्त्री सहित अन्य पंडितों के सान्निध्य में होगी।

इस महोत्सव में भाग लेने के लिए अलग-अलग स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं। यह जानकारी महोत्सव समिति के कार्यध्यक्ष ने दी।