शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. जैन धर्म
Written By WD

गोपाचल का पहुँच मार्ग

गोपाचल का पहुँच मार्ग -
सिद्ध क्षेत्र गोपालचल पर्वत भारत के हृदय राज्य मध्यप्रदेश के ग्वालियर संभाग के मुख्यालय ग्वालियर में मुख्य रेल एवं सड़क मार्ग पर स्थित है। यह भारतीय रेल के मध्य के झाँसी मंडल का प्रमुख स्टेशन जंक्शन है।

यहाँ सभी मेल, एक्सप्रेस तथा तीव्रगामी रेलगाड़ियाँ नियमित रूप से रुकती हैं। रेल मार्ग पर ग्वालियर-दिल्ली से 317 कि.मी. मुंबई से 1225 कि.मी. तथा झाँसी से 97 कि.मी. दूरी पर स्थित है। रेलवे स्टेशन पर रिटायरिंग रूम्स आदि सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

सड़क मार्ग की दृष्टि से यह आगरा-बॉम्बे राष्ट्रीय मार्ग क्र. 3 पर आगरा से 118 कि.मी. तथा ग्वालियर-झाँसी राजमार्ग पर झाँसी से 105 कि.मी. दूरी पर स्थित है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड से गोपाचल पर्वत सिद्ध क्षेत्र की दूरी लगभग 2 कि.मी. है।