बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: न्यूयॉर्क , मंगलवार, 25 सितम्बर 2012 (23:30 IST)

बराक ओबामा को याद आए 'बापू'

बराक ओबामा को याद आए ''बापू'' -
FILE
इस्लाम विरोधी अमेरिकी फिल्म को लेकर मुस्लिम देशों में चल रहे अमेरिका विरोधी प्रदर्शनों को लेकर सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के संदेश का हवाला देते हुए बराक ओबामा ने कहा कि 'अनगढ़ और घृणित' वीडियो उनके देश पर हमले का बहाना नहीं हो सकता।

ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में वैश्विक नेताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। छह नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले यह उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय संबोधन था।

उन्होंने कहा, बेनगाजी में हमारे नागरिकों पर हमला अमेरिका पर हमला था। इसमें संदेह नहीं होना चाहिए कि हम हत्याओं का पता लगाने और उन्हें न्याय के जद में लाने को आतुर हैं। ओबामा ने अपने संबोधन की शुरुआत बेनगाजी हमले में मारे गए अमेरिकी राजदूत क्रिस्टोफर स्टीवंस को याद करते हुए की।

उन्होंने कहा, भविष्य उन लोगों का नहीं हो सकता, जो इस्लाम के पैगम्बर का अनादर करते हैं। हां, जो लोग इसकी निंदा करते हैं, उन्हें ईसा मसीह की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की भी निंदा जरूर करनी चाहिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, यह वक्त गांधी के उन शब्दों को याद करने का है कि असहिष्णुता भी अपने आप में एक हिंसा है और लोकतांत्रिक भावना के विकास में बाधक है। (भाषा)