मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

पार्टी विला बेच सकते हैं बर्लुस्कोनी

पार्टी विला बेच सकते हैं बर्लुस्कोनी -
FILE
खबर है कि इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी का सर्डिनिया स्थित विला 59.1 करोड़ डॉलर में बिक सकता है। बर्लुस्कोनी की पार्टियों और उनकी तस्वीरों के बाहर आने के बाद यह विला काफी मशहूर हो गया था।

'ला रिपब्लिका' अखबार की खबर के मुताबिक अरबपति बर्लुस्कोनी अपने विला सेरतोसा को बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे हैं।

एक पापाराजी फोटाग्राफर ने इस विला में हो रही एक पार्टी की 7,000 तस्वीरें खींची थी। इस पार्टी में अर्धनग्न लड़कियां भी शामिल थीं।

एक स्थानीय अखबार के मुताबिक इस विला को खरीदने के लिए अरब के एक शहजादा और रूस का एक उद्योगपति इच्छुक है। (भाषा)