गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: काठमांडू , रविवार, 6 मई 2012 (23:37 IST)

नेपाल में बाढ़, 17 लोगों की मौत

नेपाल में बाढ़, 17 लोगों की मौत -
पश्चिमी नेपाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पोखरा के निकट अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 17 हो गई, वहीं 3 विदेशियों समेत कम से कम 47 लोग अब भी लापता हैं, जिनके जीवित बचने की संभावना बेहद कम है। सुरक्षा बल व्यापक बचाव अभियान चला रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक शैलेश थापा ने बताया- हमने स्थल से अब तक 17 लोगों के शव बरामद किए हैं और तीन यूक्रेनी पर्यटकों समेत लापता हुए 47 लोगों के बचने की बेहद कम संभावना है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने वहां से 8 स्थानीय लोगों को बचाया है। बचाए गए 5 लोगों को चोट आई थी, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)