शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

जेड गुडी का ऑपरेशन सफल

जेड गुडी का ऑपरेशन सफल -
लंदन (भाषा), शनिवार, 13 सितंबर 2008 ( 16:56 IST )
ब्रिटेन की चर्चित टीवी कलाकार जेड गुडी की कैंसर सर्जरी सफल रही है। लंदन स्थित रॉयल मार्सडेन अस्पताल में विश्व के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञों ने गुडी का आठ घंटे तक ऑपरेशन किया।

जेड गुडी के प्रवक्ता मैक्स क्लिफार्ड ने कहा कि ऑपरेशन सफल रहा। उसकी देखभाल की जा रही है।

पिछले माह गुडी को सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित होने के बाद एक भारतीय टीवी कार्यक्रम 'बिग बॉस' छोड़ना पड़ा था।

इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी हैं, जिसके साथ ब्रिटेन के चर्चित कार्यक्रम सेलिब्रिटी 'बिग ब्रदर' में नस्लीय टिप्पणी के लिए गुडी विवाद में फँस गई थी।

नस्लीय विवाद में फँसने के 18 माह बाद गुडी 'बिग बॉस आई थी। इस विवाद के चलते भारत में गुडी के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए थे।