मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
  6. इब्सा का उपग्रहों के विकास पर बल
Written By वार्ता
Last Modified: ब्रासीलिया , शुक्रवार, 16 अप्रैल 2010 (10:23 IST)

इब्सा का उपग्रहों के विकास पर बल

IBSA for developing satelites fast | इब्सा का उपग्रहों के विकास पर बल
इब्सा मंच के सदस्यों भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका (इब्सा) ने अंतरिक्ष, मौसम, जलवायु और पृथ्वी के निरीक्षण के क्षेत्र में उपग्रहों के शीघ्र विकास का फैसला किया है।

इन उपग्रहों से जलवायु अध्ययन, कृषि और खाद्य सुरक्षा में समान चुनौतियों का समाधान होगा। इब्सा माइक्रो उपग्रहों का लक्ष्य तीनों देशों के बीच अंतरिक्ष कार्यक्रमों को बड़ावा देना और उन्हें मजबूत करना होगा।

सम्मेलन की समाप्ति पर आज एक संयुक्त घोषणापत्र में नेताओं ने सभ्यताओं, संस्कृतियों, धर्मों और लोगों के बीच संवाद को बढ़ावा देने के महत्व की पुष्टि की। इस संबंध में उन्होंने विश्व में विभिन्न देशों के बीच अंतरालों को पाटने, द्विपक्षीय ज्ञान और समझ कायम करने के मसकद से संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू की गई पहल, सभ्यताओं के गठजोड़ का समर्थन किया।(वार्ता)