गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: काठमांडू , शनिवार, 19 अप्रैल 2014 (19:24 IST)

एवरेस्ट हादसे में मृतक संख्‍या 13 पहुंची

एवरेस्ट हादसे में मृतक संख्‍या 13 पहुंची -
FILE
काठमांडू। हिमस्खलन के एक दिन बाद बर्फ के ढेर में दबे एक शव के मिलने से माउंट एवरेस्ट पर पर्वतारोहण के अब तक के सबसे भयावाह हादसे में मरने वालों की तादाद शनिवार को 13 पहुंच गई।

बचाव दल ने नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल कर्मियों और पवर्तारोहियों के साथ मिलकर शनिवार सुबह बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने बर्फ के ढेर में दबे 4 शेरपा गाइड को निकालने के लिए जब खुदाई की तो उन्हें 1 शव मिला। इससे शुक्रवार के हादसे में मरने वालों की तादाद 13 पहुंच गई। 3 शेरपा अब भी लापता हैं।

इस बीच, अधिकारियों ने हिमस्खलन में किसी के बचने की उम्मीद छोड़ दी है। हिमस्खलन उस वक्त शेरपाओं को बहा ले गया था, जब वे ऊंचाई पर स्थित शिविरों की तरफ बढ़ रहे थे और विदेशी पर्वतारोहियों के लिए रास्ता खोद रहे थे। अगले माह पर्वतारोहण का सीजन शुरू हो रहा है।

यह हिमस्खलन शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजकर 45 मिनट पर लगभग 5,800 मीटर की ऊंचाई पर ‘पॉपकॉर्न फील्ड’ इलाके में हुआ। यह स्थान दुर्गम ‘खूंबू आइसफॉल’ के रास्ते में पड़ता है। (भाषा)